संकल्प पूर्ति महामहोत्सव में सोमवार को स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आये शिव भक्त कांवरिये भी निर्माण स्थल पर पहुंच गये। उन्होंने भी श्रद्धा व आस्था के साथ रुद्रों का निर्माण करने के साथ ही पूजन किया।
प्रात:काल से ही स्थानीय व बाहर से आये भक्तों का हुजूम पहले स्वामी मत्स्यगयेन्द्र नाथ जी के दरबार में हाजिरी लगाने के पश्चात स्वामी कामतानाथ पहुंचा और उसके बाद उनका रुख सीधे रुद्र निर्माण पंडाल की तरफ हो गया। भक्तों ने भी काली मिट्टी से कटी गोलियों की सहायता से महारुद्रों का निर्माण किया। इसी बीच श्री रामअर्चा व श्री राम रक्षा स्त्रोत के साथ ही महा मृत्युंजय मंत्र की आहुतियों के दौर भी यज्ञ मंडप में जारी रहे। दोपहर को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के कथा पंडाल पर आने पर उनके प्रवचन सुने। दोपहर बाद बनाये गये शिवलिंगं वाल्मीकी नदी में विसर्जित किया गया। पूजन करने व विसर्जन करने में फिल्म स्टार आशुतोष राणा, राजपाल यादव, दीप राज राणा, पद्म सिंह मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment